गिलानी और आलम के खिलाफ मामला दर्ज
(India)
जम्मू कश्मीर पुलिस ने कट्टरपंथी हुर्रियत कांफ्रेंस नेता सैयद अली शाह गिलानी और अलगाववादी नेता मसर्रत आलम भट के खिलाफ एक रैली में कथित रूप से राष्ट्र विरोधी नारेबाजी करने के लिए गैर कानूनी गतिविधियां अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है। गिलानी, भट और पीर सैफुल्लाह के खिलाफ अधिनियम की धारा 13 के तहत मामला दर्ज किया गया है। गिलानी और अन्य लोगों की ओर से आयोजित रैली में शामिल कुछ शरारती तत्वों ने सीआरपीएफ वाहनों पर पथराव भी किया। हालांकि सुरक्षा बलों ने संयम बनाए रखा। पुलिस ने बताया कि ‘गैर कानूनी गतिविधियां निवारण अधिनियम की धारा 13 और आरपीसी की धारा 120 बी, 147, 341 , 336 और 427 के तहत प्राथमिकी बडगाम पुलिस थाने में दर्ज की गयी है और इस मामले की जांच शुरू कर दी गयी है। गिलानी ने अलगाववादी नेता भट के साथ वर्ष 2010 की गर्मियों के बाद पहली सार्वजनिक रैली की जिसमें उनके समर्थकों ने पाकिस्तानी झंडे फहराए और पाकिस्तान समर्थक नारे लगाए।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।