तेलंगाना के मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव ने एसआईटी के गठन को लेकर रविवार को आदेश दिया था. राव ने मुख्य सचिव राजीव शर्मा को निर्देश दिया कि सोमवार को एसआईटी के गठन को लेकर आदेश जारी किया जाए. मुख्यमंत्री ने कुछ संगठनों और व्यक्तियों की ओर से इस मुठभेड़ को लेकर संदेह जताए जाने को देखते हुए यह फैसला किया.बीती सात अप्रैल को मुठभेड़ में वकार, सैयद अमजद अली, मोहम्मद जाकिर, मोहम्मद हनीफ उर्फ डॉक्टर हनीफ और इजहार खान नामक पांच कैदी मारे गए थे. यह मुठभेड़ उस वक्त हुई थी, जब कथित तौर पर इन कैदियों ने पुलिस की गाड़ी से भागने की कोशिश की.
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।