सत्संग में जाने वाला नहीं करता महिलाओं के खिलाफ अपराध!
(India)
आध्यात्मिक गुरु मोरारी बापू ने दुष्कर्म और महिलाओं के खिलाफ होने वाले अन्य अपराधों पर लगाम लगाने का अनूठा तरीका सुझाया है। उनका कहना है कि सत्संग में शामिल होने वाला व्यक्ति इस तरह का घृणित कार्य नहीं कर सकता है। मोरारी बापू के मुताबिक सत्संग में शामिल होने वाले लोगों को ज्ञान की प्राप्ति होती है, इसलिए ऐसा इंसान दुष्कर्म और महिलाओं के खिलाफ अन्य अपराधों में शामिल नहीं हो सकता। साथ ही उन्होंने कहा कि सत्संग में शामिल होने से ऐसे अपराधों में कमी आ सकती है। मोरारी बापू इन दिनों प्रवचन देने गोवा आए हुए हैं। मोदी को अपना प्रशंसक बताने वाले मोरारी बापू ने महिलाओं के लिए 33 फीसदी आरक्षण की भी पैरवी की।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।