इस बार गर्मियों में नहीं होगी बिजली की कमी!
(India)
देश में गर्मी आते ही आम जनता को भयंकर गर्मी का सामना करना पडता है....ऐसे में न तो इंसान बाहर निकल सकता है और न ही घर में राहत मिलती है....ऐसे में गर्मी से परेशान देशवासियों के लिए एक अच्छी खबर है क्योंकि इस साल गर्मियों में बिजली कटौती कम हो सकती है। इस बार बिजली कटौती में कमी आने का कारण कोल इंडिया के उत्पादन में इजाफा है....मोदी के 2014 में प्रधानमंत्री बनने के साथ ही मोदी के लिए सबसे बड़ी दुविधा बिजली संकट ही थी... कोयला खनन को तेजी से मंजूरी, सख्त उत्पादन निरीक्षण और कोयला बिक्री में ज्यादा लचीलापन आने से पावर स्टेशनों में कोयले का स्टॉक बेहतर हुआ। वहीं पावर स्टेशनों में कोयला स्टॉक सरकारी आंकड़ों के मुताबिक पावर स्टेशनों के पास अभी 28 मिलियन टन कोयला है.... जोकि पिछले साल के मुकाबले 38 फीसद ज्यादा है...जिससे देशवासियों को बिजली संकट का सामना पहले से कम ही करना पड़ सकता है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।