(GUJARAT, India)
गुजरात सरकार ने आईपीएस अधिकारी गीता जौहरी का प्रमोशन कर डीजीपी बनाया है, जबकि तीन अन्य अधिकारियों का भी प्रमोशन किया गया है.सोहराबुद्दीन शेख फर्जी मुठभेड़ मामले की शुरुआत में जांच करने वाली गीता फिलहाल गांधीनगर में गुजरात राज्य पुलिस आवासीय निगम में प्रबंध निदेशक हैं.गुजरात गृह विभाग द्वारा जारी आधिकारिक अधिसूचना में कहा गया कि गीता को अतिरिक्त डीजीपी रैंक से पुलिस महानिदेशक रैंक पर प्रमोट किया गया है और वह गुजरात राज्य पुलिस आवासीय निगम में प्रबंध निदेशक के वर्तमान पद पर ही बनी रहेंगी.गीता ने सोहराबुद्दीन शेख फर्जी मुठभेड़ और उसकी पत्नी कौसर बी के अचानक लापता होने के मामले में सुप्रीम कोर्ट में पहली जांच रिपोर्ट दायर की थी. जिसके बाद तीन आईपीएस अधिकारियों की गिरफ्तारी हुई थी, जिसमें डीजी वंजारा सहित दो अधिकारी गुजरात के थे.एडीजीपी सीआईडी प्रमोद कुमार को डीजीपी की पोस्ट पर प्रमोट किया गया है.
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।