तीन देशों की यात्रा के बाद स्वदेश लौटे प्रधानमंत्री
(India)


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीन देशों के दौरे के बाद आज दिल्ली लौट आए। इस दौरान उन्होंने फ्रांस,जर्मनी और कनाडा का दौरा किया। दिल्ली एयरपोर्ट पर पीएम का स्वागत भाजपा नेताओं ने किया।प्रधानमंत्री ने अपने नौ दिवसीय दौरे में तमाम बड़े समझौते किए। इनमे मुख्य रुप से फ्रांस के साथ राफेल लड़ाकू विमान का सौदा था, जो लंबे समय से अटका था। पीएम ने इसे अंतिम रुप दिया। भारतीय वायु सेना के लिए यह सौदा बेहद अहम माना जा रहा है। गौरतलब है कि फ्रांस भारत को 36 राफेल लड़ाकू विमान की आपूर्ति करेगा। भारत के न्यूक्लियर प्लांट और ऊर्जा के अन्य क्षेत्रों में उपयोग के लिए कनाडा के साथ यूरेनियम आयात के समझौते पर हत्साक्षर किए गए। मोदी ने अपनी इस यात्रा के दौरान भारत की भूमिका को विश्व परिदृश्य में मजबूती से रखा। कनाडा से भारत के लिए कूच करने से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फेयरवेल डिनर के दौरान कहा कि भारत और कनाडा के बीच सामर्थ् और संभावनाओं का मेल हुआ ं उन्होंने कहा कि मेरी यह यात्रा इसलिए ऐतिहासिक नहीं है, क्योंकि भारत का प्रधानमंत्री 42 साल बाद यहां आया है, बल्कि यह इसलिए ऐतिहासिक है क्योंकि इतने लंबे अंतराल के बावजूद दूरियां पलों में खत्म हो गईं। मोदी ने कहा, मुझे यकीन है कि दोनों देश मिलकर आगे बढ़ेंगे।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।