जम्मू-कश्मीर लिबरेशन फ्रंट के अध्यक्ष व अलगाववादी नेता यासिन मलिक को जम्मू-कश्मीर पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। उनके साथ समाजसेवी स्वामी अग्निवेश को भी हिरासत में लिया गया है। ये दोनों कश्मीर बंद के दौरान नरबला जा रहे थे। रास्ते में ही पुलिस ने दोनों को हिरासत में ले लिया। यहां पुलिस फायरिंग में एक युवक की मौत हो गई है। वहीं इससे पहले मलिक भूख हड़ताल पर बैठे थे। उन्होंने अपने 30 समर्थकों संग 30 घंटे की भूख हड़ताल शुरू की है। मलिक कश्मीर घाटी में विस्थापित कश्मीरी पंडितों के लिए अलग से टाउनशिप बसाने के केंद्र सरकार के प्रस्ताव का विरोध कर रहे हैं। आज के विरोध प्रदर्शन से पहले पहले भी यासिन मलिक को केंद्र सरकार के इस प्रस्ताव का विरोध करने और मार्च निकालने के आरोप में पुलिस ने हिरासत में ले लिया था। जिसके बाद श्रीनगर में मलिक समर्थकों और पुलिस में काफी झड़पें हुई थी।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।