आलम की गिरफ्तारी के बाद घाटी में हालात बद् से बदतर होते जा रहे हे। शनिवार को हुर्रियत कांफ्रेंस द्वारा आहूत बंद के दौरान सुरक्षा बलों की गोलीबारी में एक छात्र की मौत हो गई जिसकी राज्य सरकार ने मजिस्ट्रेट जांच के आदेश दिये हैं। इसको लेकर हत्या का मामला दर्ज किया गया है। वहीं दो पुलिसकर्मियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। त्राल में सेना के एक अभियान में हाल में दो युवकों के मारे जाने के खिलाफ इस बंद का आह्वान किया गया था। घाटी के कई हिस्सों में हिंसा भड़कने और तनाव बढ़ने के बाद पुलिसकर्मियों ने बडगाम के नरबल में एक प्रदर्शन को तितर-बितर करने के लिए गोली चलाई, जिसमें 16 साल के एक लड़के सहित तीन लोग घायल हो गए।घायलों को एक अस्पताल में ले जाया गया जहां सुहैल अहमद सोफी नामक लड़के की मौत हो गई। इससे पहले कहा गया था कि सीआरपीएफ की गोलीबारी में यह लड़का मारा गया।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।