मनीष सिसोदिया के घर पर अध्यापकों ने किया प्रदर्शन
(India) दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया के घर के बाहर शनिवार सुबह अस्थाई टीचरों ने प्रदर्शन किया. सिसोदिया का घेराव कर रहे टीचर और पुलिस के बीच धक्का-मुक्की भी हुई. हालत इतनी बिगड़ गई कि पुलिस को प्रदर्शनकारी टीचरों के बीच से सिसोदिया को छुड़ाना पड़ा. बता दें कि ये अस्थायी टीचर अपनी नौकरी स्थायी करने की मांग कर रहे हैं. यह मामला काफी समय से चला आ रहा है और इसे लेकर पहले भी कई बार विरोध-प्रदर्शन हो चुका है. नाराज टीचरों के बीच से सिसोदिया को निकालने में पुलिस को खासी मशक्कत करनी पड़ी. डिप्टी सीएम और शिक्षा मंत्री सिसोदिया को रोकने के लिए कुछ टीचर उनकी कार के आगे सड़क पर बैठ गए, हालांकि पुलिस ने सबको वहां से हटा दिया. टीचरों ने अपना गुस्सा जाहिर करते हुए कहा कि कम सैलरी में घर चलाना कितना मुश्किल है, ये डिप्टी सीएम को नहीं पता.

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।