(India)
मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी ने रविवार को सीताराम येचुरी को अपना नया महासचिव चुन लिया. पार्टी की केंद्रीय समिति की बैठक में निवर्तमान महासचिव प्रकाश करात ने नए महासचिव के पद के लिए येचुरी का नाम प्रस्वावित किया और एसआर पिल्लई ने इसका समर्थन किया कुल 91 सदस्यों वाली केंद्रीय समिति ने सर्वसम्मति से इस प्रस्ताव को मंजूरी दी.करात ने बाद में मीडिया के समक्ष औपचारिक घोषणा कर इस बात की सूचना दी.येचुरी ने साथ ही 16 सदस्यीय पोलित ब्यूरो का गठन भी किया. पोलित ब्यूरो में शामिल चार नए सदस्यों में मोहम्मद सलीम, सुभाषिनी अली, हन्नान मुल्ला और जी. रामकृष्णन शामिल हैं. येचुरी के सीपीएम महासचिव बनना बहुत चुनौतीपूर्ण साबित होगा। दरअसल, पिछले एक दशक में पार्टी के जनाधार में काफी गिरावट आई है और संसद में उसके सदस्यों की संख्या चैदहवीं लोकसभा के मुकाबले 44 सीट से गिरकर 16वीं लोकसभा में नौ पर आ गई है..वहीं पश्चिम बंगाल में पार्टी का पुराना किला भी ढह चुका है
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।