कांग्रेस ने लांच की भूमि अधिग्रहण के खिलाफ एक वेबसाइट
(India) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा सरकार को घेरने के लिए कांग्रेस ने नया कदम उठाया है। कांग्रेस का यह कदम इंटरनेट के जरिए भाजपा को नुकसान पहुंचा सकता है। दरअसल कांग्रेस ने भूमि अधिग्रहण के खिलाफ एक वेबसाइट लांच की है। वेबसाइट का नाम जमीन डाॅट काॅम रखा गया है। वेबसाइट के जरिए कांग्रेस किसानों से जुड़ने के साथ-साथ भूमि अधिग्रहण के खिलाफ किसानों से उनका मत भी मांग रही है। वेबसाइट में कई कॉलम बनाए गए हैं। एक कॉलम में भाजपा के लिए प्रश्न भी पूछे जा रहे हैं।वेबसाइट लांच होने के बाद कांग्रेस नेता जयराम रमेश और दिग्विजय सिंह ने कहा कि वेबसाइट जनता तक पहुंचने की कोशिश है और किसान इसमें अपनी शिकायत दर्ज करा पाएंगे।कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने लैंड बिल को लेकर पीएम मोदी और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी पर झूठ फैलाने का आरोप भी लगाया। जयराम रमेश ने मोदी सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि यूपीए सरकार के भूमि अधिग्रहण कानून में वे सारी बातें थीं, जिन्हें मोदी आज अपनी उपलब्धियां बता रहे हैं।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।