भूमि अधिग्रहण बिल को लेकर संसद में आज भी हंगामे के आसार
(India)


संसद में बजट सत्र के दूसरे चरण की शुरुआत हुई, तो हंगामा भी हुआ। केंद्र सरकार की ओर से राजीव प्रताप रुडी ने एक बार फिर संशोधित भूमि अधग्रिहण बिल को पेश किया। किसानों के मुद्दे पर आज भी संसद में हंगामे के आसार हैं, वहीं रणनीति बनाने के लिए बीजेपी संसदीय दल की बैठक करने वाली है।सदन में सोमवार को भारी हंगामे और नारेबाजी के बीच सरकार ने भूमि बिल पेश किया। कांग्रेस का आरोप है कि सरकार बिल को बैक डोर से पास करवाना चाहती है। पार्टी ने सरकार से अध्यादेश वापस लेने की मांग की है। मंगलवार को कांग्रेस केंद्र से मुआवजे की मांग करेगी, जबकि राहुल को घेरने के लिए बीजेपी संसदीय दल की बैठक करेगी।वहीं, जनता दल परिवार के मुखिया मुलायम सिंह यादव ने भी प्रधानमंत्री पर हमला बोला है। मुलायम ने कहा कि मोदी किसानों का नाश कर देंगे। इसके सीधे संकेत हैं कि जनता परिवार भी सदन में सरकार को घेरने की तैयारी में है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।