अरब सागर में पकड़ी गई संदिग्ध पाकिस्तानी बोट
(India)
भारतीय नौसेना और कोस्ट गार्ड ने सोमवार को एक बड़े ऑपरेशन को कामयाब करते हुए पाकिस्तान से लगने वाले अरब सागर में संदिग्ध पाकिस्तानी बोट पकड़ी है. बोट पर चार से पांच संदिग्ध पाकिस्तानी घुसपैठिए सवार बताए जा रहे हैं. कोस्ट गार्ड अब इस बोट को पोरबंदर लेकर आ रही है. इनके पास से हजारों करोड़ के नशीले पदार्थ और कई सेटेलाइट फोन भी पकड़े गए हैं. बताया जा रहा है कि खुफिया एजेंसियों ने समंदर में घुसपैठ की सूचना दी थी, जिसके बाद नौसेना और कोस्ट गार्ड का संयुक्त ऑपरेशन शुरू हुआ था.गौरतलब है कि 31 दिसंबर को अरब सागर में भारत-पाक समुद्री सीमा के पास विस्फोटकों से भरी एक संदिग्ध बोट में धमाका हुआ था. खुफिया एजेंसियों के मुताबिक, यह 26 11 जैसा आतंकी हमला दोहराने की पाकिस्तानी सेना की साजिश थी.

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।