पर्यावरण में फैल रहे प्रदुषण को रोकने के लिए सरकारें कई फैसले और नीतियां बना रही है..लेकिन कई लोग ऐसे है जो व्यक्तिगत रुप से पर्यावरण में फैल रहे कार्बन के मात्रा को कम करने की पहल कर रहे है..और इसी को लेकर बीजेपी के सांसद अर्जुनराम मेघवाल ने ये फैसला लिया है कि वे साइकिल से ही संसद पहुंचेंगे। सोमवार को साइकिल के जरिए अर्जुनराम मेघवाल संसद पहुंचे.. जहां उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने सप्ताह में एक दिन साइकिल चलाने की अपील की है.. पर्यावरण में फैल रहे प्रदुषण के मद्देनजर उन्होंने ये फैसला लिया है कि अपने संसदीय क्षेत्र पर जनसंपर्क के साथ साथ संसद में आने के लिए साइकिल का प्रयोग करेंगे।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।