‘पूरे देश के नेता थे अंबेडकर’
(India)

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अंबेडकर अंतरराष्ट्रीय केंद्र का शिलान्यास किया। इस केंद्र के निर्माण में 192 करोड़ का रुपये का खर्चा आएगा। और तकरबीन 18 महीने में यह बनकर तैयार हो जाएगा। इस केंद्र के जरिए बाबा साहेब भीम राव अंबेडकर के जीवन और उनके देश के संविधान निर्माण में किए गए योगदान पर प्रकाश डाला जाएगा। शिलान्यास करने के बाद पीएम मोदी ने वहां मौजूद लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि बाबा साहब भीम राव अंबेडकर को केवल दलितों का नेता कहा गलत है वो तो देश के नेता थे। संविधान निर्माता भीम राव अंबेडकर का देश के सामाजिक-आर्थिक उत्थान में योगदान को याद करते हुए कहा है कि बाबा साहब अंबेडकर ने जो संविधान बनाया और उस संविधान के कारण जो सरकारें बनी थीं। उन सरकारों को बाबा साहब को याद करने में दिक्कतें होती थी।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।