रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी
(DELHI, India) रोजमर्रा की यात्रा करने वाले मुसाफिरों को अब टिकट के लिए लाइन में लगकर परेशान होने की जरूरत नहीं है। अब घर बैठे इन लोकल ट्रेनों का टिकट मुसाफिरों के मोबाइल पर होगा। बस मंत्रालय की ओर से जारी किए जाने वाले एप को अपने मोबाइल पर डाउनलोड करना होगा। मोबाइल पर ही पैसा कटाइये और टिकट आपके मोबाइल में होगा। सफर के दौरान या फिर रेलवे स्टेशन पर टीटी अगर आपसे टिकट के बारे में पूछे तो झट से अपना मोबाइल फोन ऑन कर टिकट को दिखा दें यानि की रोजाना की झंझट से मुक्ति।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।