हरियाणा में आज योग गुरु बाबा रामदेव को योग एवं आयुर्वेद के ब्रांड एंबेसडर के रूप में नियुक्त किया जायेगा। सोनीपत में आयोजित कार्यक्रम में आज बाबा रामदेव को योग एवं आयुर्वेद के ब्रांड एंबेसडर के रूप में नियुक्त करते हुए कैबिनेट मंत्री का दर्जा दिया जाना है, लेकिन इस बीच बाबा रामदेव ने कैबिनेट मंत्री का दर्जा लेने से मना कर दिया है। सोनीपत में इस कार्यक्रम के लिए तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। कार्यक्रम में हरियाणा के मुख्मंत्री मनोहर लाल खट्टर और खेल व स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज मौजूद रहेंगे। कैबिनेट मंत्री का दर्जा लेने से मना करते हुए कहा कि मैं बाबा हूं और बाबा ही रहना चाहता हूं।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।