केंद्र का बड़ा फैसला
(India) नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने बड़ा फैसला लेते हुए हिंदी दिवस पर दिए जाने वाले पुरस्कारों से पूर्व मुख्यमंत्री इंदिरा गांधी और राजीव गांधी का नाम हटा दिया है। सरकार ने इन पुरस्कारों का नामकरण कर दिया है। ये पुरस्कार हिंदी के प्रगतिशील तरीके से उपयोग के लिए दिए जाते हैं।25 मार्च 2015 को राजभाषा विभाग की ओर से जारी निर्देश में दोनों पूर्व प्रधानमंत्रियों के नाम पर दिए जाने वाले पुरस्कारों के नाम बदल दिये गये हैं। राजभाषा विभाग के इस निर्देश के अनुसार 1986 में शुरू किया गया 'इंदिरा गांधी राजभाषा पुरस्कार' अब 'राजभाषा कीर्ति पुरस्कार' के नाम से, जबकि 'राजीव गांधी राष्ट्रीय ज्ञान-विज्ञान मौलिक पुस्तक लेखन पुरस्कार' को अब 'राजभाषा गौरव पुरस्कार योजना' के नाम से जाना जाएगा। आपको बता दें कि ये पुरस्कार राष्ट्रपति 14 सितंबर को हिंदी दिवस के मौके पर मंत्रालयों, पीएसयू, केंद्र सरकार के अधिकारियों को देते हैं।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।