ओवैसी बंधुओं पर भड़की शिवसेना
(Mumbai, Mumbai) शिवसेना ने अपने मुखपत्र 'सामना' में एक बार फिर ओवैसी बंधुओं पर निशाना साधा है. शिवसेना ने ओवैसी बंधुओं पर निशाना साधते हुए कहा कि ये संभाजी नगर पर भगवा उतारकर हिरवा फहराना चाहते हैं और इनसे कोई दूसरी उम्मीद भी नहीं की जा सकती है. इनके भेजे में पाकिस्तानी हिरवा फहराना ही घुसा हुआ है. देश को बचाने के लिए नसबंदी बेहद जरूरी हैं. गौरतलब है कि महाराष्ट्र के संभाजी नगर और नई मुंबई नाम दो प्रमुख महानगर निगमों के मतदान गुरुवार को होने वाले हैं. इसे लेकर शिवसेना ने ये भरोसा जताया कि चुनाव का नतीजा शिवसेना और भारतीय जनता पार्टी युति के पक्ष में होगा और इन दोनों ही जगह पर भगवा फहराना, ये महाराष्ट्र की दृष्टिकोण से महत्पूर्ण है. ‘सामना’ के संपादक, ओवैसी के खि‍लाफ केस मुखपत्र में लिखा गया है, 'ओवैसी के हिरवे झंडे को मुंबई के बांद्रा पूर्व के उपचुनाव में किस तरह से जनता ने पराभूत किया, यह हर किसी ने देखा. शिवसेना ने लिखा है कि ओवैसी भाइयों को बांद्रा में हुई पराजय नहीं भूलना चाहिए.





Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।