तनावमुक्त रहें अधिकारी-पीएम
(India)
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को सिविल सर्विस डे समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि अधिकारियों को तनाव नहीं लेना चाहिए क्योंकि उन्हें देश को चलाना होता है। पीएम ने उत्कृष्ट सेवा देने के लिए नौकरशाहों को सम्मानित भी किया। इस मौके पर पीएम मोदी ने बेस्ट प्रैक्टिसेज-टूमारो इज हियर पुस्तक का विमोचन भी किया। प्रधानमंत्री ने हल्के-पुल्के अंदाज में कहा कि क्या जहां रहते हैं वहां आपको हमेशा सीरियस रहने को कहा जाता है। क्या वहां खुश रहने पर पाबंदी है? इस पर वहां जमा अधिकारियों ने जमकर ठहाके लगाए। यही नहीं उन्होंने अधिकारियों का मूड हल्का करने के लिए कहा कि परेशान ना हों मैं आपको कोई नया काम नहीं बताऊंगा। मोदी ने कहा, अगर अधिकारी तनाव में रहेंगे तो काम नहीं होगा और अगर काम नहीं होगा तो सभी परेशान होंगे। पीएम ने कहा, श्आपका जीवन फाइलों के इर्द-गिर्द ही नहीं गुजरना चाहिए। परिवार के साथ क्वालिटी समय बिताना भी जरूरी है। जिंदगी रोबोट जैसी नहीं हो सकती।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।