चीनी राष्ट्रपति को निशान-ए-पाक और निशाने पर भारत
(DELHI, DELHI) पाकिस्तान ने मंगलवार को चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग को देश के सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार ‘निशान-ए-पाकिस्तान’ से नवाजा। पाक राष्ट्रपति ममनून हुसैन ने प्रेसिडेंट हाउस में आयोजित पुरस्कार समारोह में 61 वर्षीय जिनपिंग को सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार प्रदान किया। इस अवसर पर पाकिस्तानी प्रधानमंत्री नवाज शरीफ, संघीय मंत्री, नेशनल एसेंबली एवं सीनेट के सदस्य और चीनी प्रतिनिधि मंडल के सदस्य हाजिर रहे। पाक के साथ चीन के संबंधों को बढ़ावा देने में उत्कृष्ट योगदान देने के लिए जिनपिंग को पाक का सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार दिया गया है। इससे पहले परंपरागत घोड़ागाड़ी से राष्ट्रपति भवन पहुंचने पर जिनपिंग का जोरदार स्वागत किया गया। उन्होंने पाक राष्ट्रपति के साथ द्विपक्षीय वार्ता की। इसके बाद ममनून हुसैन ने चीनी राष्ट्रपति के सम्मान में भोज का आयोजन किया।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।