हाल-ए-बनारस, वादों के मुताबिक नहीं नजर आ रहा काम
(Varanasi, Varanasi) भाजपा नेता चाहे जितना बड़ा दावा क्यों न करें लेकिन चुनिंदा घाटों पर आधे घंटे फ्री वाईफाई, नि:शुल्क शव वाहन और कैंट रेलवे स्टेशन पर स्वचालित सीढ़ी की सुविधा को ही अभी काशी की जनता सांसद नरेंद्र मोदी की प्रमुख देन मान रही है। आम शहरी की नजर में एक साल में ज्यादा कुछ नहीं हुआ है। अगर हुआ भी तो दिख नहीं रहा है। विकास की ज्यादातर योजनाएं अभी फाइलों में ही हैं। हालांकि रवींद्रपुरी स्थित पीएम के जनसपंर्क कार्यालय का दावा है कि अगले पांच साल में बनारस की तस्वीर काफी कुछ बदल जाएगी। चौड़ी सड़कें, साफ-सुथरा शहर और युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर खुलेंगे। पर्यटन, कुटीर उद्योग में बदलाव साफ दिखेगा। खुद मोदी भी साल भर में तीन दफा अपने क्षेत्र का दौरा कर चुके हैं।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।