आप की रैली में फंदे से लटका किसान, रैली में हंगामा
(DELHI, DELHI) आप की किसान रैली में नेताओं के भाषण के दौरान ही एक किसान ने पेड़ से लटक कर खुदकुशी करने की कोशिश की। पेड़ से लटकता देख लोगों ने उसे बचाने की कोशिश की। किसी तरह उसे पेड़ से उतार कर अस्पताल भेजा गया है।
आत्म हत्या की इस कोशिश के बाद रैली स्‍थल पर हंगामा मच ‌गया। किसान के पास से एक सुसाइड लेटर भी मिला है जिसमें उसने खुद को किसान बताया है। बताया जा रहा है किसान राजस्‍थान के दौसा का रहने वाला है। सुसाइड की इस घटना के बाद भी आप नेताओं का भाषण मंच से जारी है। उसे राम मनोहर लोहिया अस्पताल में भर्ती किया गया है। किसान की हालत नाजुक बताई जा रही है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।