बिहार में चक्रवाती तूफान ने मचाई भारी तबाही
(India)
बिहार के उत्तर पूर्व इलाके में आए चक्रवाती तूफान ने भारी तबाही मचा दी है। इस तूफान से 32 लोगों की मौत हो गई है और 80 से अधिक लोग घायल बताए जा रहे हैं। पूर्णिया, सहरसा, सुपौल, मधुबनी, दरभंगा समेत उत्तर पूर्व बिहार के कई इलाकों पर तूफान का कहर देखा जा रहा है। इस तूफान से सबसे ज्यादा नुकसान मधेपुरा और पूर्णिया में हुआ है। अब तक मिली जानकारी के मुताबिक काफी बड़े पैमाने पर घरों और संपत्ति को नुकसान पहुंचा है। सरकार की ओर से मृतकों परिजनों को 4-4 लाख रुपए मुआवजा दिए जाने की घोषणा की गई है। साथ ही मुख्यमंत्री नीतीश कुमार तूफान से प्रभावित इलाकों का हवाई दौरा करेंगे। इस घटना के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने विधानसभा में कहा कि यह घटना कल रात की है, मैं व्यक्तिगत रूप से पूर्णिया और भागलपुर में स्थिति का जायजा लेने जाऊंगा। हम स्थिति का आकलन कर रहे हैं और बचाव के लिए सभी उचित उपाय किए जाएंगे।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।