फसल बर्बाद हो जाने से हताश किसान ने केजरीवाल की दिल्ली भूमि अधिग्रहण रैली में शामिल होकर वहां पेड से लटककर आत्महत्या कर ली। दौसा के बांदीकुई पंचायत समिति के नांगल झामरवाडा गांव के रहने वाले किसान गजेन्द्र सिंह खुशमिजाज व्यक्ति था वो अपने परिवार में जिसमें एक लडकी और दो लडकों के साथ खुश था, लेकिन अपने पिता के नाम पर 17 बीघा जमीन पर इस बार बारिश से फसल बर्बाद हो जाने के बाद वह हताश हो गया और दिल्ली केजरीवाल की रैली में शामिल होकर आत्महत्या कर ली.. जनटीवी की टीम मृतक के गांव पहुंची और गांव में शौक में डूबे लोगों की स्थिति जानी..वहीं मृतक का गजेंद्र का शव बांदीकुईं पहुंच गया है और बस कुछ देर में गजेंद्र का अंतिम संस्कार होना है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।