भूमि अधिग्रहण बिल के विरोध में आयोजित आम आदमी पार्टी (आप) की रैली में किसान के खुदकुशी करने के मामले को गृह मंत्रालय ने गंभीरता से लिया है। केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने इस मामले में दिल्ली के पुलिस कमिश्नर से बात की है। बुधवार को आप की रैली के दौरान किसान के आत्महत्या करने के मामले को लेकर हंगामा होने के बाद गृह मंत्रालय ने इसमें हस्तक्षेप किया। गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने इस मुद्दे पर दिल्ली कमिश्नर बीएस बस्सी से बात की है। साथ ही जांच के आदेश भी दिए हैं।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।