(DELHI, India)
लोकसभा में गुरुवार को सत्र के शुरू होने के साथ ही किसान आत्महत्या का मामला गूंजता रहा। दोपहर बाद विपक्ष की मांग पर इस पर चर्चा भी शुरू हो गई। सांसदों के बयान के बाद गृहमंत्री इस मुद्दे पर बयान देंगे। इस बीच राज्यसभा में भी हंगामा जारी हुआ जिस कारण 15 मिनट के लिए कार्यवाही को स्थगित करना पड़ा। इससे पहले सरकार के किसान मौत पर चर्चा पर राजी होने के बाद भी उग्र विपक्षी दल के सांसद सदन के वेल तक आ गए। इसके बाद नाराज लोकसभा अध्यक्षा सुमित्रा महाजन ने कहा कि किसी को किसानों की स्थिति से सरोकार नहीं है और सभी केवल अपनी राजनीति चमकाने में लगे हैं। हंगामे को देखते हुए 30 मिनट तक लोकसभा स्थगित कर दी गई। इससे पहले कांग्रेस दल के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि किसान की खुदकुशी से सभी दुखी हैं। उन्होंने लोकसभा में प्रश्नकाल के स्थगन की मांग की। सरकार की ओर से संससदीय कार्यमंत्री वेंकैया नायडू ने जवाब दिया। विपक्षा के मांग के बाद दोपहर 12 बजे से इस विषय पर संसद में चर्चा होगी और उसके बाद गृममंत्री सदन में अपना बयान देंगे। सदन में नायडू ने मसले का राजनीतिक करण न करने अपील की। लोकसभा अध्यक्षा सुमित्रा महाजन ने भ्ाी इस मुद्दे पर चर्चा की जरूरत को जायज बताया। महाजन ने कहा कि यह घटना दु:खद है और हम सब लोकतंत्र के मजबूत स्तंभ का हिस्सा होने के नाते इसके दोषी हो सकते हैं। इससे पहले राज्यसभा सत्र के पहले ही दिन कांग्रेस और जेडीयू समेत अन्य विपक्षी पार्टियों की ओर से प्रश्नकाल के स्थगन का नोटिस दिया गया है। विपक्षी पार्टियों की मांग है कि देश में किसानों की दुर्दशा पर चर्चा होनी चाहिए। लोकसभा में भी यह मुद्दा गूंजेगा। वहीं, संसदीय मामलों के मंत्री वेंकैया नायडु ने कहा है कि किसानों का मुद्दा पहले से ही सरकार के संज्ञान में है।
गौरतलब है कि राज्यसभा का 235वां सत्र आज से शुरू होगा। संसद के मौजूदा बजट सत्र के तहत इस दौरान राज्यसभा में वित्तीय कामकाज से जुड़े अनेक विधेयकों पर चर्चा होगी। इसके साथ ही संख्याबल में कम भाजपा सरकार को यहां मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। भूमि अधिग्रहण अध्याधेश पर भी शोर-शराबा होने का अंदाजा लगाया गया है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।