किसान खुदकुशी मामले पर सियासत शुरू
(India)


आम आदमी पार्टी की रैली में किसान गजेंद्र के करने खुदकुशी के मामले पर सियासत शुरू हो गई है। इस मामले की जांच को लेकर दिल्ली पुलिस और दिल्ली सरकार के बीच ठन गई है। केजरीवाल सरकार ने इस मामले में डीएम जांच के आदेश दिए हैं, लेकिन दिल्ली पुलिस ने इस पर आपत्ति जताई है। बता दें कि दिल्ली पुलिस केंद्र सरकार के अधीन है। ऐसे में जांच का यह मामला केंद्र बनाम केजरीवाल सरकार बनता दिख रहा है। दिल्ली पुलिस ने डीएम को पत्र लिखकर कहा है कि उन्हें जांच का अधिकार नहीं है। पत्र में दिल्ली पुलिस ने कहा है कि इस केस के संबंध में पार्ल्यामेंट स्ट्रीट थाने में एफआईआर दर्ज है और पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।