पश्चिम बंगाल में बदले गए छह शहरों के नाम
(India)

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने गुरुवार को राज्य के छह नगरों के नाम बदल दिए. अधिकारियों ने बताया कि अब से सिलीगुड़ी, तीस्ता के नाम से जाना जाएगा जो बंगाल की एक प्रमुख नदी है, वहीं बोलपुर को रवींद्रनाथ टैगोर के गीत संग्रह ‘गीताबितान’ के नाम से जाना जाएगा.ओद्यौगिक शहरों आसनसोल-दुर्गापुर का नाम अब से ‘अग्निबीणा’ होगा जो काजी नजरूल इस्लाम का काव्य संग्रह है. इसके अलावा मालदा जिले के गजलडोबा को ‘मुक्त तीर्थ’ और पास के गरिया को ‘उत्तम सिटी’ नाम दिया गया है. नदिया जिले के कल्याणी का ममता ने नाम बदलकर ‘समृद्धि’ कर दिया है. ममता जब रेलवे मंत्री थीं तब उन्होंने कोलकाता मेट्रो के कई स्टेशनों के नाम बदल दिए थे.

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।