हरियाणा के चर्चित आईएएस अधिकारी अशोक खेमका ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलने के लिए समय मांगा है, जिससे उनके पास रखी फाइलों से कुछ और बड़े मामलों का खुलास कर सकें। खेमका हरियाणा के राज्यपाल कप्तान सिंह सोलंकी से पहले ही मिल उनके समक्ष कई महत्वपूर्ण मामले रख चुके हैं। इसके बाद अपने तबादले से नाराज खेमका मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर से भी मिल चुके हैं। अब खेमका ने प्रधानमंत्री मोदी ने मिलने का समय मांगा है। सूत्रों की मानें तो हरियाणा प्रदेश के दो कैबिनेट मंत्री खेमका के साथ हैं और दोनों खेमका की पैरवी केंद्र सरकार तक कर रहे हैं। सूत्रों के अनुसार अशोक खेमका ने 18 फाइलें एकत्रित की हुई है, जिनमें हुड्डा सरकार के के घोटालों के अलावा नई सरकार के कामकाज से जुड़ी फाइलें भी बताई जा रही है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।