केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने सीएम नीतीश कुमार के साथ बिहार के तूफान प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया। तूफान प्रभावित क्षेत्रों का जायजा लेने के बाद राजनाथ सिंह ने कहा संकट की इस घड़ी में केन्द्र सरकार राज्य सरकार के साथ है। तूफान बाद हम लगातार राज्य सरकार के सम्पर्क में रहे।सीएम नीतीश कुमार ने कहा की कोसी में आई आपदा में केन्द्र सरकार ने जिस तरह की पहल की है वह सराहनीय है। नीतीश ने कहा कि तूफान बाद राजनाथ सिंह ने जहां तत्काल घटना की जानकारी ली वहीं दूसरे दिन पीएम ने इस घटना की विस्तार से जानकारी ली। इसके अलावा वित्त मंत्री ने बात कर हर तरह की मदद का भरोसा दिलाया। उनके साथ केंद्रीय कृषि मंत्री राधा मोहन सिंह, केंद्रीय संचार मंत्री रविशंकर प्रसाद और पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी भी थे। तूफान प्रभावित क्षेत्रों का जायजा लेने के बाद राजनाथ सिंह पूर्णिया और मधेपुरा के पीड़ितों से भी मिले।
ले, दूसरा बिना मर्जी किसानों की जमीन न ली जाए और तीसरा मुआवजा किसानों का हक हो। अरविंद ने कहा उस दिन स्टेज से कुछ नहीं दिख रहा था और स्टेज से सारे नेता अपील कर रहे थे। यह मेरी गलती थी कि हमने रैली जारी रखी। हमें किसान की खुदकुशी का पता नहीं था। मैंने कार्यकर्ताओं से इसकी जानकारी मांगी थी। मीडिया पर निशाना साधते हुए उन्होंने कि मीडिया अपनी टीआरपी के लिए चीथड़े उडाना बंद करे।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।