(Srinagar, Srinagar)
जम्मू श्रीनगर हाईवे पर आज हुए सड़क हादसे में छह लोग लापता हो गए। पुलिस के मुताबिक रामबन एक टैक्सी नदी में जा गिरी जिससे उसमें सवार छह लोग पानी के तेज बहाव में बह गए। जम्मू श्रीनगर हाईवे पर रामबन के पास मेहद के पास यह सड़क हादसा हुआ है। पुलिस के मुताबिक वाहन चालक से असंतुलित हो गया जिससे ट्रैक्सी फसलती हुई नदी में जा गिरी। पुलिस के मुताबिक, हादसा स्थल पर रेस्क्यू ऑपरेशन शुरु कर दिया है। अभी तक गंभीर रुप से छह लोगों को निकाला जा चुका है। टैक्सी में फंसे वाकी लोग लापता हैं। प्रशासन के मुताबिक अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि वाहन में कितने लोग सवार थे। वाहन के नदी में गिरने से कुछ लोगों के बह जाने की संभावना है। लेकिन प्रशासन की ओर यह स्पष्ट नहीं किया गया है कि कितने लोग लापता है। वाहन में सवार अधिकतर लोग मजदूर थे।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।