(DELHI, DELHI)
दिल्ली समेत भारत के कई शहरों और पड़ोसी पाकिस्तान, नेपाल, बांग्लादेश में शनिवार सुबह भूकंप के दो झटके महसूस किए गए। सबसे पहले 11.41 बजे भूकंप के झटके आए। दूसरी बार 12:19 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 6 बताई जा रही है। भूकंप का केंद्र नेपाल में काठमांडू से 83 किमी दूर उत्तर-पश्चिम में पोखरा में था। वहां भूकंप की तीव्रता 7.5 थी। पाकिस्तान, बांग्लादेश में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए। नुकसान की खबर केवल नेपाल से ही आ रही है। वहां कई मकान और इमारतें गिर गई हैं।
दिल्ली और कोलकाता में एहतियातन कुछ देर के लिए मेट्रो ट्रेन सेवा रोक दी गई।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।