माउंट एवरेस्ट पर 20 लोगों की मौत
(India)
भूकंप का असर दुनिया की सबसे ऊंची चोटी माउंट एवरेस्ट पर भी पड़ा है और वहां पर 20 लोगों के मारे जाने की खबर है. लोग माऊंट एवरेस्ट पर चढ़ाई के लिए गये थे लेकिन वहां आये एवलांच में लोगों की मौत हो गई. माउंट एवरेस्ट पर फतह का झंडा फहराने के इरादे से आए कई पर्वतारोही इस कैंप में ठहरे हुए थे. लेकिन भूकंप के बाद आए एवलांच यानी बर्फ के सैलाब ने इस कैंप का क्या हाल किया वह आपकी नजरों के सामने है नेपाल के पर्यटन मंत्रालय ने जानकारी दी है कि एवलांच की वजह से एवरेस्ट बेस कैंप में 20 लोगों की मौत हो गई है. कुछ लोग अब भी वहां फंसे हो सकते हैं. जिनके बारे जानकारी जुटाने की कोशिश की जा रही है. खबर है कि एवलांच ने सबसे ज्यादा तबाही बेस कैंप 2 में मचाई है. बेस कैंप-1 में रुके पर्वतारोही तो सुरक्षित हैं लेकिन वहां का रास्ता पूरी तरह बर्फ में दब चुका है.

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।