बिहार में तेज भूकंप की अफवाह से लोग हुए परेशान
(India)
कल आए भूकंप के बाद से बिहार में लोग काफी दहशत में रहे. कई परिवार वालों ने घर के बाहर रात गुजारी. फिर भूकंप की आशंका के मद्देनजर पटना के गांधी मैदान में कई परिवार वालों ने रात बितायी. भूकंप से राज्य भर में कम-से-कम 56 लोगों की मौत हुई है. हालांकि, आपदा प्रबंधन विभाग ने 32 लोगों के ही मरने और 81 लोगों के घायल होने की पुष्टि की है. मौसम विभाग के अनुसार शनिवार को दिन के 11 41 बजे से रात 11रू15 तक 25 बार झटके आये आये. इस बीच वाट्सएप्प ग्रुप द्वारा सोशल मीडिया पर रात में रेक्टर पैमाने पर 13.5 से अधिक तीव्रतावाले भूंकप आने की फैलायी गयी अफवाहों के कारण पटना में लोग घरों से निकल कर गांधी मैदान व अन्य पार्को में आ गये और पूरी रात बैठे रहे. इसके मद्देनजर आपदा प्रबंधन विभाग के प्रधानसचिव व्यासजी और डीजीपी पीके ठाकुर ने लोगों से अपील की कि ऐसे शरारती तत्वों से सावधान रहें. उन्होंने कहा कि ऐसे तत्वों की पहचान कर प्राथमिकी दर्ज की जायेगी और उन्हें गिरफ्तार किया जायेगा।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।