आज प्रधानमंत्री आकाशवाणी पर करेंगे मन की बात
(India)
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज आकाशवाणी पर देशवासियों से सातवीं बार मन की बात करेंगे। मोदी ने एक ट्वीट में बताया था कि 26 अप्रैल को मन की बात के लिए आशान्वित है। मोदी आज सुबह 11 बजे आकाशवाणी पर मन की बात करेंगे, जिसका क्षेत्रीय भाषाओं में रात आठ बजे आकाशवाणी के सभी केन्द्रों से प्रसारण किया जायेगा। प्रधानमंत्री श्मन की बातश् के पहले छह संस्करणों में लोगों के साथ सीधी बात कर चुके हैं। उन्होंने लोगों के साथ स्वच्छ भारत, खादी को बढ़ावा, कौशल विकास, विकलांग बच्चों को छात्रवृत्ति, शैक्षणिक संस्थानों के लिए बुनियादी ढांचा, नशीले पदार्थों के खतरे और किसानों से जुड़े मुद्दों पर अपने दिल की बात कही।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।