हरिद्वार के रूड़की के गाँव मेहवड कला में एक किसान ने अपने ही खेत में पेड़ से लटक कर आत्महत्या कर ली ग्रामीणों के मुताबिक नाजिम नाम के किसान के पास कुछ ही बीघा जमीन थी। जिस पर इस बार बारिश के कारण फसल पर्याप्त मात्रा में नहीं हो पाई और इसी कारण वो पिछले कई दिनों से मानसिक रूप से परेशान चल रहा था। जब किसान के कुछ रिश्तेदार उसे ढूँढने उसके खेत में पहुँच तो नाजिम का शव उसके खेत में ही एक पेड़ से लटका हुआ मिला। पुलिस मामले की जांच कर रही है। लेकिन इस मामले पर कोई भी अधिकारी कुछ भी बोलने से बच रहा है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।