भूकंप से प्रभावित क्षेत्रों में चल रहे राहत एवं बचाव कार्यों की समीक्षा के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उच्च स्तरीय बैठक की जिसमें गृहमंत्री राजनाथ सिंह, अरुण जेटली तथा सुष्मा स्वराज ने भाग लिया। बैठक में प्रधानमंत्री के सलाहकार अजित डोभाल के अतिरिक्त गृह, रक्षा और विदेश मंत्रालय के सचिव भी शामिल थे। प्रधानमंत्री ने नेपाल और भारत में चल रहे राहत और बचाव कार्य को और तेज किए जाने की जरूरत पर बल दिया। उन्होंने नेपाल में फंसे भारतीय नागरिकों को जल्द से जल्द वापस लाए जाने की कोशिशों को और तेज करने को कहा। इससे पहले राहत और बचाव कार्य की निगरानी की कमान गृहमंत्री राजनाथ ने संभाल ली है। राजनाथ सिंह ने देश भर में चल रहे राहत कार्यों की भी समीक्षा की। राजनाथ ने यूपी और बिहार में मुख्यमंत्रियों से बात कर उन्हें नेपाल में फंसे लोगों को निकालने के लिए यातायात के साधनों को भेजने का निर्देश दिया। नेपाल में फंसे पर्यटकों की सहूलियत के लिए राजनाथ ने सीमा सुरक्षा बल को सीमा के आस पास राहत कैंप लगाने का निर्देश दिया।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।