संसद के दोनों सदनों में भूकंप पीड़ितों को श्रद्धांजलि
(India)
लोकसभा और राज्यसभा में भी भूकंप में मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि दी गई. लोकसभा में चर्चा के दौरान सपा प्रमुख मुलायम सिंह यादव ने कहा कि इस प्राकृतिक आपदा से पूरा देश दुखी है. सांसदों को अपनी सैलरी का हिस्सा मदद के लिए देना चाहिए... इस संबंध में गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि मैंने भूकंप के संबंध में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से बात की है. हम पूरी तरह नेपाल की मदद में जुटे हुए है... नेपाल की हरसंभव मदद की जाएगी.. हमने इस संबंध में दोनों देशों के बीच संबंध स्थापित करने के लिए एक टीम भी भेजी है...

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।