योग गुरु बाबा रामदेव के पंतजलि योगपीठ ने नेपाल में आये भीषण भूकंप में अनाथ हुए 500 बच्चों को गोद ले लिया है। गोद लिये गये अनाथ बच्चों को नेपाल में काठमांडों में पतंजलि योगपीठ के चिकित्सालय और योगपीठ के लिये बनाये गये नवनिर्मित परिसर में ही रखा जायेगा और सभी गोद लिये बच्चों को कक्षा पांच तक शिक्षा भोजन आवास और चिकित्सा पतंजलि द्वारा उपलब्घ कराई जायेगी। हालांकि उन्होंने बताया कि उनके करीबी सहयोगी आचार्य बालकृष्ण फिलहाल नेपाल में ही रहेंगे और वहां पतंजलि द्वारा गोद लिये बच्चों की व्यवस्था और अन्य राहत कार्यों की बागडोर सम्भालेंगे।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।