(DELHI, DELHI)
साफ, सुथरी और स्वच्छ सरकार का वादा करके सत्ता में आई आम आदमी पार्टी के नेता और मंत्री जीतेंद्र सिंह तोमर इन दिनों इसी विवाद में फंसे हैं. तोमर पर आरोप है कि उन्होंने लॉ की फर्जी डिग्री ली है.कल, बिहार के तिलक मांझी भागलपुर विश्वविद्यालय ने तोमर के प्रोविजिनल सर्टिफिकेट को लेकर हाईकोर्ट ने रिपोर्ट सौंपी और कहा कि यूनिवर्सिटी के रिकार्ड में तोमर की डिग्री नहीं है. साथ ही रिकार्ड से छेड़छाड़ की गई है.अदालत ने मंत्री को 20 अगस्त तक जवाब दाखिल करने का आदेश दिया है.अब विपक्षी कांग्रेस पार्टी की मांग है कि अगर तोमर को कैबिनेट से बाहर का रास्ता नहीं दिखाया गया तो वे गुरुवार को सचिवालय के सामने धरना देगी.
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।