राहत कार्यों का जायजा लेने के लिए तीन केंद्रीय मंत्री बिहार दौरे पर
(India)
बिहार में भूकंप पीड़ितों को दी जा रही राहत का जायजा लेने के लिये और राहत कार्यों की समीक्षा के लिये केंद्र सरकार आज तीन केंद्रीय मंत्रियों को बिहार दौरे पर भेज रही है। अंनत कुमार, राधामोहन सिंह, जेपी नड्डा आज बिहार के दौर पर रहेंगे। आपको बतादें कि इससे पहले बिहार का प्रतिनिधित्व करनेवाले केंद्रीय मंत्री उपेंद्र कुशवाहा, रामविलास पासवान, धर्मेंद्र प्रधान, गिरिराज सिंह पहले से ही बिहार में मौजूद हैं और राहत कार्यों की समीक्षा कर रहे हैं।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।