दिल्ली में आज ऑटो-टैक्सी चालकों की हड़ताल
(India)
मेट्रो और डीटीसी बस के साथ-साथ अगर आप कामकाज के सिलसिले में ऑटो व टैक्सी भी लेते हैं तो आज अपने गंतव्य तक पहुंचने के लिए कोई और विकल्प ही बेहतर होगा। क्योंकि केंद्र सरकार की ओर से कुछ दिनों में लागू किए जा रहे रोड ट्रांसपोर्ट सेफ्टी बिल-2014 के विरोध में राजधानी के ऑटो-टैक्सी चालकों ने हड़ताल पर रहने का निर्णय लिया है। वहीं कई अन्य प्रदेशों में बसें हड़ताल पर हैं। जिससे आमजन को भारी पेरशानी का सामना करना पडेगा। हड़ताल की चेतावनी ऑटो-टैक्सी संगठनों ने पहले ही सरकार को दे दी थी, मगर सरकार की ओर से कोई पहल नहीं होने से पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत आज पूरे दिन ऑटो-टैक्सी वाले चक्का जाम कर विरोध जताएंगे। ऑटो-चालकों का कहना है कि इस बिल में ट्रैफिक नियमों के उल्लंघन पर भारी जुर्माने का प्रावधान है। ऐसे में सड़क पर गाड़ी चलाना खतरे से खाली नहीं होगा। किसी कारणवश कोई कागजात साथ ना रहे तब भी पांच हजार रुपये का जुर्माना कोई चालक कैसे देगा। वहीं लालबत्ती जंप करने, लाइसेंस ना होने, सीट-बेल्ट नहीं पहनने आदि पर जिस तरह भारी भरकम जुर्माने का प्रावधान किया गया है, यह किसी भी सूरत में तर्कसंगत नहीं है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।