कोयला घोटाले में नवीन जिंदल के खिलाफ आरोप पत्र दायर
(India)
कोयला घोटाले के एक मामले में सीबीआई ने विशेषष अदालत के समक्ष बुधवार को कांग्रेस नेता और उद्योगपति नवीन जिंदल, पूर्व केंद्रीय कोयला राज्य मंत्री दासारि नारायण राव, झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा और 12 अन्य के खिलाफ चार्जशीट दायर की है। यह चार्जशीट झारखंड स्थित अमरकोंडा मुर्गादंगल कोयला ब्लॉक आवंटन को लेकर दायर की गई है। इस मामले में पूर्व कोयला सचिव एचसी गुप्ता, जिंदल स्टील एंड पावर, जिंदल रियलटी प्राइवेट लिमिटेड समेत 5 कंपनियों खिलाफ भी आरोप-पत्र दाखिल किया गया है।सीबीआई ने इन 15 आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की धारा 120-बी और 420 और भ्रष्टाचार निरोधक कानून के प्रावधानों के तहत चार्जशीट दायर की है। इसे विशेष सीबीआई जज भारत पाराशर की कोर्ट में दायर किया गया। कोर्ट इस पर गुरुवार को विचार करेगी।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।