गिलानी की सभा में फिर लहराया पाकिस्तान का झंडा
(India)

हुर्रियत अध्यक्ष सैयद अली गिलानी शुक्रवार को पुलिस को चकमा देकर दक्षिण कश्मीर के पुलवामा जिले में स्थित त्राल पहुंचे। भारत सरकार के सख्त रुख के बावजूद गिलानी की त्राल में आयोजित सभा में पाकिस्तान का झंडा लहराया गया। यही नहीं सभा में उन्होंने हिंदुओं की पवित्र अमरनाथ यात्रा का विरोध किया है। जनसभा को संबोधित करते हुए गिलानी ने कहा कि अमरनाथ यात्रा का समय दो महीने की नहीं होनी चाहिए। कश्मीर के अलगाववादी नेता ने कहा कि इस यात्रा का वक्त घटाकर एक महीने से कम का कर देना चाहिए। त्राल में हाल ही में पुलिस गोलीबारी में एक किशोर की मौत होने के बाद स्थिति काफी हिंसक हो गई थी। प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस 84 वर्षीय गिलानी के हैदरपोरा स्थित निवास पर उन्हें नजरबंद करने पहुंची। परंतु पुलिस के आने से पहले ही गिलानी त्राल के निकल चुके थे।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।