शामली में फायरिंग और थाने में आगजनी
(India)

जमातियों के साथ शुक्रवार रात हुई मारपीट की घटना के बाद शनिवार को मेरठ और सहारनपुर मंडल के कई जिले तनाव की जद में आ गए। शामली के कांधला में फायरिंग और थाने में आगजनी हुई। उपद्रवियों के हमले में एसपी समेत 16 पुलिसकर्मी घायल हो गए। दिल्ली-सहारनपुर मार्ग पर कई ट्रेनों में यात्रियों से मारपीट की गई। पुलिस हालात काबू में होने का दावा कर रही है, लेकिन बागपत, शामली और मुजफ्फरनगर में तनाव साफ महसूस हो रहा है। पूर्व चेयरमैन हाजी इस्लाम समेत दो हजार लोगों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।शनिवार सुबह छह बजे ही सपा विधायक नाहिद हसन के नेतृत्व में भीड़ कांधला रेलवे स्टेशन के पास ट्रैक पर बैठ गई और जमातियों से मारपीट के आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग करने लगी। शामली के डीएम और एसपी के जल्द कार्रवाई के आश्वासन पर विधायक तो धरने से उठ गए, लेकिन भीड़ ने हटने से इन्कार कर दिया। समर्थकों के साथ विधायक के जाते ही भीड़ उग्र हो गई और उसने रेलवे स्टेशन पर खड़ी हरिद्वार-बीकानेर एक्सप्रेस पर हमला बोल दिया। यात्रियों से मारपीट की गई। पुलिस से उपद्रवियों की भिड़ंत में दोनों ओर से गोली भी चली। गोली लगने से घायल बच्चे समेत तीन लोगों को शामली जिला अस्पताल भेजा गया है, लेकिन प्रशासन इसकी पुष्टि नहीं कर रहा है। भीड़ को किसी तरह स्टेशन से खदेड़ा गया तो उसने कांधला थाने पर धावा बोल दिया गया। पुलिसकर्मियों के वाहन फूंक दिए और जमकर तोडफोड़ की। पुलिस ने भीड़ को हवाई फायङ्क्षरग और लाठीचार्ज कर तितर-बितर किया।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।