पंजाब के उप मुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल ने अपने परिवार की कंपनी ऑर्बिट एविएशन की सभी बसों को शनिवार को सड़कों से हटाने का आदेश दिया. सुखबीर ने यह आदेश मोगा जिले में अपनी कंपनी की एक बस में एक दलित किशोरी से छेड़छाड़ के बाद उसे धक्का देने और उसकी मौत हो जाने की घटना के बाद दिया है. बस परिचालन से जुड़े सभी कर्मचारियों से एक ओरिएन्टेशन कोर्स करने के लिए कहा गया है. एक आधिकारिक प्रवक्ता ने बताया उप मुख्यमंत्री ने आदेश दिया है कि ऑर्बिट एविएशन की कोई भी बस नहीं चलेगी. उप मुख्यमंत्री सुखबीर राज्य के गृह मंत्री भी हैं. प्रवक्ता ने कहा कि सुखबीर ने कंपनी से बस परिचालन से संबद्ध कर्मचारियों को ओरिएन्टेशन कोर्स के लिए भेजने को भी कहा है. सुखबीर कंपनी के मालिकों में से एक हैं.उन्होंने कहा कोर्स जब तक पूरा नहीं होगा तब तक कोई ऑर्बिट बस सड़कों पर नहीं चलेगी. इस बीच राज्य के अधिकारियों और दलित किशोरी के परिवार वालों के बीच गतिरोध बना हुआ है. लड़की के परिजनों ने उसका अंतिम संस्कार करने से मना कर दिया है. उन्होंने सरकार की मुआवजे की पेशकश भी ठुकरा दी है और वाहन के मालिकों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है. मोगा के सिंगावाला गांव में शवगृह में लड़की का शव रखा है.
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।