आम आदमी पार्टी ने मोगा बस कांड को लेकर बादल परिवार के खिलाफ कड़ा रुख अपना लिया है. आप के सांसद भगवंत मान कल पीड़िता से मिले और बादल परिवार के खिलाफ जमकर हमला बोला. उन्होंने मांग की कि पंजाब में पिता-पुत्र और दिल्ली में बादल परिवार से मंत्री हरसिमरत कौर तुरंत इस्तीफा दें. पटियाला से आप के सांसद डॉ धर्मवीर गांधी ने यह आरोप लगाया कि खुद को दलितों के मसीहा कहने वाले प्रकाश सिंह बादल, सुखबीर सिंह बादल और हरसिमरत कौर की बसों में ऐसे कुकृत्य हो रहे हैं जिससे पूरी मानवता शर्मसार हो गयी है. यह घटना किसी भी मामले में निर्भया मामले से कम नहीं है. इसलिए बादल परिवार के खिलाफ केस दर्ज होना चाहिए.
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।