20,000 करोड की सडक परियोजनाओं की घोषणा
(India)

राज्यों में बुनियादी ढांचा क्षेत्र में पिछली कमियों को दूर करने के लिए केंद्र सरकार ने वहां 20,000 करोड रुपये की सडक परियोजनाएं शुरु करने की घोषणा की. इसके अलावा क्षेत्र में इस साल के अंत तक अंतर्देशी जलमार्गों का भी विकास किया जाएगा. केंद्रीय सडक परिवहन, राजमार्ग और पोत परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने संवाददाता सम्मेलन में कहा कि इस वर्ष दिसंबर के अंत तक हम पूर्वोत्तर क्षेत्र में 20,000 करोड रुपये की सडक परियोजनाओं का ठेका जारी कर देंगे. ये परियोजनाएं इस तरह फैली होंगी ताकि पूरे क्षेत्र में बुनियादी ढांचे में सुधार हो. इससे क्षेत्र की अर्थव्यवस्था को मदद मिलेगी. उन्होंने कहा कि इन परियोजनाओं को पूरा होने में लम्बा समय लगेगा. इन्हें सरकारी क्षेत्र के उपक्रमों, निजी फर्मों और सरकारी निजी भागीदारी के माध्यम से पूरी की जाएंगी.मंत्री के अनुसार इनमें से 6,000 करोड रुपये की सड़क परियोजनाएं अरुणाचल प्रदेश, तथा 8,000 करोड रुपये की असम के लिए होंगी. बाकी क्षेत्र के अन्य हिस्सों में विकसित की जाएंगी.

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।