कश्मीरी पंडितों का जंतर-मंतर पर प्रदर्शन
(India)
ढाई दशक पहले कश्मीर से विस्थापित किए गए कश्मीरी पंडितों ने रविवार को अपनी मांगों को लेकर जंतर-मंतर पर प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने घाटी में अलग बसाए जाने के विरोध को लेकर पाकिस्तान के झंडे जलाए। प्रदर्शन में जम्मू, दिल्ली और देश के अन्य शहरों में रहने वाले कश्मीरी पंडितोें ने भाग लिया। कश्मीरी पंडितों ने पुनर्वास को लेकर रायशुमारी करने के साथ-साथ विस्थापन के कारणों का पता लगाने के लिए केंद्र और राज्य सरकार से जांच कमेटी गठित करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि सरकार को पंडितों को घाटी में बसाने को लेकर पहले समुदाय से राय-मशविरा करने के बाद ही फैसला लेना चाहिए।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।